{"_id":"5bfc8c1fbdec22415d4598f4","slug":"15432776449-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन के स्कैनर मशीन से एनआरआई महिला का बैग चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन के स्कैनर मशीन से एनआरआई महिला का बैग चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Nov 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिसुरक्षित आईजीआई एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन के स्कैनर मशीन से एक एनआरआई महिला का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। बैग में लाखों रुपये कीमत के डॉलर के अलावा जेवरात थे। सीसीटीवी जांच में एक शख्स को बैग चुराते हुए देखा गया है।
विज्ञापन
पुलिस सीसीटीवी कैमरेे की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार ऐमन (28) पति सैयद गुलशन रजा के साथ तंजानिया में रहती है। सैयद गुलशन का तंजानिया में कॉस्मेटिक का कारोबार है। पिछले दो माह से सैयद गुलशन गीता कॉलोनी में रहकर अपने दिल की बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। गत 24 नवंबर को ऐमन तंजानिया से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची, जहां से वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने के लिए आईजीआई एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर जाने से पहले उसने अपने दो सूटकेस और एक छोटा बैग को स्कैनर मशीन पर डाला। जब वह दूसरी तरफ पहुंची तो उसके सूटकेस बाहर आ गए, लेकिन बैग गायब हो गया। उसने तुरंत इसकी सूचना वहां मौजूद सीआईएसएफ कर्मियों को दी। उसके बैग की तलाश की गई, लेकिन बैग नहीं मिला। ऐमन ने तुरंत घटना की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
शिकायत में उसने बताया कि बैग में 94 सौ डॉलर, लाखों के जेवरात, आईफोन और पासपोर्ट था। पुलिस ने ऐमन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला है, जिसमें एक युवक को बैग चोरी करते हुए देखा गया है। युवक ऐमन के बैग को अपने बैग के नीचे रख लिया था। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान करने में जुटी है।