फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कलावती अस्पताल के बाहर पति ने महिला को गोली मारी

कलावती अस्पताल के बाहर पति ने महिला को गोली मारी

Sun, 25 Nov 2018 05:27 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 05:27 AM IST
विज्ञापन
कलावती अस्पताल के बाहर पति ने महिला को गोली मारी
कलावती अस्पताल के बाहर पति ने महिला को गोली मारी
विज्ञापन

-दंपती के बीच कई सालों से चल रहा था विवाद, आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
दिवाली में जमानत पर जेल से छूटकर आया था, पुलिस कर रही मामले की जांच
नई दिल्ली । नई दिल्ली जिले के कलावती अस्पताल के बाहर एक शख्स ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी पर गोलियां चला दी। पेट में एक गोली लगने के बाद पीड़िता पिंकी (28) को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका ऑपरेशन जारी थी। वारदात के बाद आरोपी पति सुशांत मौके से फरार हो गया। मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त कुमार ज्ञानेश ने बताया कि आरोपी सुशांत के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक टीम को उसकी तलाश में रवाना कर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पिंकी परिवार के साथ सीलमपुर इलाके में रहती है। पति के आपराधिक प्रवृति के होने के कारण पति-पत्नी के बीच विवाद रहता है। आरोपी एक हत्या के मामले में जेल में बंद था। दिवाली पर वह जमानत पर छूटकर आया था। इधर पिंकी पति से अलग अपने माता-पिता के पास रह रही थी। वह कलावती अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रही थी। पिछले कुछ दिनों से आरोपी सुशांत पिंकी को अपने साथ वापस चलने की जिद्द रहा था। शनिवार रात को पिंकी अपनी ड्यूटी पर थी। इसी दौरान सुशांत वहां पहुंचा। आरोपी ने पिस्टल निकालकर पिंकी पर गोलियां चला दी। एक गोली उसके पेट में लगी। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला को नजदीकी लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed