{"_id":"5bf60107bdec222765624aa4","slug":"154284882215-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पत्रकार से अभद्रता करने पर घिरे आप विधायक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पत्रकार से अभद्रता करने पर घिरे आप विधायक
Updated Thu, 22 Nov 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पत्रकार से अभद्रता करने पर घिरे आप विधायक
- भाजपा नेता प्रतिपक्ष ने सख्त कार्रवाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एक टीवी चैनल पर महिला पत्रकार के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर आप विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ भाजपा ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता का कहना है कि सोमनाथ भारती ने महिला पत्रकार के साथ चैनल पर जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया वह गलत है। इससे उनकी पार्टी का महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार और उनकी पार्टी महिला सम्मान की बात करती है, लेकिन उनके ही विधायक इस तरह का व्यवहार अपना रहे हैं। सोमनाथ भारती के खिलाफ कोई कार्यवाही न कर उनको बचाने का काम कर रही है। उन्होंने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पर भी निधाना साधते हुए इस मामले में दखल की अपील की है। गुप्ता ने मांग की है कि विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए।