फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दो नाबालिग व एक युवक को अवैध हिरासत में रखने का आरोप

दरोगा पर लगा दो नाबालिग व एक युवक को अवैध हिरासत में रखने का आरोप

Tue, 20 Nov 2018 06:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 20 Nov 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
दो नाबालिग व एक युवक को अवैध हिरासत में रखने का आरोप
नोएडा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा। लखनावली के ग्रामीणों ने डीएम और एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर सूरजपुर कोतवाली में तैनात एक दरोगा पर दो नाबालिगों व एक युवक को अवैध हिरासत में रखने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि अवैध हिरासत में रखे गए एक नाबालिग ने कुछ दिन पहले एक युवती पर ब्लैकमेलिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरे युवक ने भूमाफिया के खिलाफ शिकायत दी हुईं है। एसएसपी ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनावली के कुछ ग्रामीण सोमवार को डीएम व एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भूमाफिया के खिलाफ शिकायत करने व एक युवती पर ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराने के बाद से पुलिस उनके परिवार पर दबाव बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि गांव के दो नाबालिगों व एक युवक को पुलिस ने बिना किसी वजह के कई घंटों तक कोतवाली में बिठाए रखा। परिजन के पूछने पर भी पुलिस ने उन्हें अवैध हिरासत में रखने का कारण नहीं बताया।


बाद में विधायक से शिकायत करने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ा। ग्रामीणों ने एक युवक को छोड़ने की एवज में परिजनों से रुपये वसूलने का भी आरोप लगाया। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed