{"_id":"5bf35933bdec2269ab3a1bbd","slug":"154267478820-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के कार्यक्रम में शोर शराबा होने पर परिवार के दो सदस्यों पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के कार्यक्रम में शोर शराबा होने पर परिवार के दो सदस्यों पर जानलेवा हमला
Updated Tue, 20 Nov 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसियों ने दो को घायल किया
नई दिल्ली। मयूर विहार इलाके में शादी के कार्यक्रम के दौरान शोर-शराबा होने पर पड़ोसियों ने दो परिजनों पर सब्जी चलाने वाली करछी से हमला कर दिया। पीड़ित राकेश की शिकायत पर पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, राकेश (37) सपरिवार त्रिलोकपुरी में रहता है। वह कनॉट प्लेस की एक कंपनी में काम करता है। कुछ दिन बाद उसके छोटे भाई की शादी है। इसे लेकर रविवार को उसके घर में कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान घर से निकले राकेश के चचेरे भाई को पड़ोसी यशवीर और प्रमोद ने रोक लिया और मारपीट करने लगे। शोर सुनकर राकेश और दूसरी तरफ से मनीष व रवि भी आ गए। चारों ने मिलकर राकेश और गोलू को पीटा। इसी दौरान यशवीर ने सब्जी चलाने वाली करछी लेकर दोनों के सिर पर वार कर दिए। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया।