फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   युवती ने पंखे से लटककर जान दीं

युवती ने पंखे से लटककर जान दीं

Tue, 20 Nov 2018 06:15 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
युवती ने पंखे से लटककर जान दीं
रेप पीड़िताओं की काउंसलर ने पंखे से लटककर जान दी
विज्ञापन

-मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया
नई दिल्ली। बवाना इलाके में एक युवती ने पंखे से लटककर जान दे दी। युवती दिल्ली महिला आयोग में रेप पीड़िताओं की काउंसलर थीं। इस मामले में युवती के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल पक्ष इसे खुदकुशीं का मामला बता रहा है। इस मामले में पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हुआ है।

एसडीएम के सामने बयान दर्ज कर बवाना पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती के शव को पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार 27 साल की मृतका की पहचान ज्योति के तौर पर हुई है। युवती बवाना इलाके की दरियापुर की रहने वाली थीं। युवती की शादी 26 जुलाई को कुतुबगढ़ में रहने वाले संजू नाम के युवक जो बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में कार्यरत है से हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि ज्योती के ससुराल वालों ने एक घंटे की देरी से मौत के बारे में बताया। दहेज के लिए ज्योति को शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जा रहा था। बवाना पुलिस ने मायके वालों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में सोमवार देर रात तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

-------
शहरनामा 20 नवंबर।
. शाम 6 बजेे। श्रीराम सेंटर में रामा थियेटर नाट्य विद्या का तीन दिवसयी नाट्य समारोह का शुभारंभ।
. सुबह 11:30 बजे। विश्व बाल दिवस पर त्यागराज स्टेडियम में कार्यक्रम। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर मौजूद रहेंगे।
. शाम 5:30 बजे। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला: प्रगति मैदान में महाराष्ट्र दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम।
. शाम 5:30 बजे। कमानी ऑडिटोरियम में समर्पण कला केंद्र द्वारा कत्थक व भरत नाट्यम की प्रस्तुति।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed