{"_id":"5bf1ae98bdec22697652bb80","slug":"15425655784-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट और झपटमारी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट और झपटमारी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटपाट और झपटमारी करने
वाले दो बदमाश गिरफ्तार
- नशे का सामान खरीदने के लिए करते थे वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भजनपुरा थाना पुलिस ने लूटपाट और झपटमारी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पुलिस को एक पिस्टल, दो कारतूस, दो बाइक, दो मोबाइल फोन और दो सोने की चेन मिली हैं। पकड़े गए बदमाशों की पहचान नूर ए इलाही निवासी आरशु और सुभाष विहार निवासी अंकुश भारद्वाज के रूप में हुई है। आरशु पर 16 आपराधिक मामले और अंकुश पर आठ मामले दर्ज हैं। दोनों नशेे के आदी हैं। पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर ने बताया कि भजनपुरा थाना पुलिस को दोनों बदमाशों के इलाके में आने की जानकारी मिली थी। इस सूचना पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और दोनों को दबोच लिया। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि नशे का सामान खरीदने के लिए वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर इनके गिरोह के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
-----
प्रेम विवाह से नाराज युवक ने
बहन-बहनोई पर किया हमला
नई दिल्ली। सीमापुरी इलाके में प्रेम विवाह से नाराज युवक ने अपने साले के साथ मिलकर जीजा की पिटाई कर दी और उसे ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया। बीच बचाव करने पर आई अपनी बहन की भी आरोपी ने पिटाई कर दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पहले भी मारपीट कर चुका है लेकिन उसने थाने में शिकायत नहीं दी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी और उसके साले की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान अंकित(22) और उसकी पत्नी प्रीति(21) के रूप में हु्ई है। घटना सीमापुरी की कलंदर कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात हुई। प्रीति ने करीब एक साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ कॉलोनी में रहने वाले अंकित से प्रेम विवाह कर लिया था। शादी से उसका भाई राहुल खुश नहीं था। वह कई बार अंकित और प्रीति से मारपीट कर चुका था। बृहस्पतिवार रात राहुल, साले अंकुर के साथ प्रीति के घर पहुंचा। शादी की बात पर कहासुनी होने लगी और फिर आरोपियों ने अंकित पर हमला कर दिया। ब्यूरो