फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मंडोली जेल में चार कैदियों ने एक कैदी पर ब्लेड और सुआ से किया हमला

मंडोली जेल में चार कैदियों ने एक कैदी पर ब्लेड और सुआ से किया हमला

Thu, 15 Nov 2018 03:31 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 03:31 AM IST
विज्ञापन
मंडोली जेल में चार कैदियों ने एक कैदी पर ब्लेड और सुआ से किया हमला

विज्ञापन
मंडोली जेल में कैदी पर ब्लेड और सुआ से हमला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । मंडोली जेल में कैदियों में मारपीट होने का मामला सामने आया है। चार कैदियों ने एक कैदी पर सर्जिकल ब्लेड और सुआ से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने बीच बचाव कर पीड़ित कैदी को बचाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित कैदी ने चार नामजद कैदियों के खिलाफ हर्ष विहार थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार गीता कालोनी इलाके का रहने वाला शफीक(23) हत्या के मामले में वर्ष 2013 से मंडोली जेल में बंद है। रविवार शाम दूसरे बैरक में बंद चार बदमाश राजेश, रोहित, संजय और राकेश उसके पास आये और उसपर ब्लेड और सुआ से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी कैदियों के चंगुल से उसे छुड़ाया। घायल कैदी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रंजिश की वजह से घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed