फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   युवक की गोली मारकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

युवक की गोली मारकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

Sat, 10 Nov 2018 04:16 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या करने वाला गिरफ्तार
युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नई दिल्ली। न्यू उस्मानपुर इलाके में बृहस्पतिवार रात चिंटू (25) की हत्या के आरोपी प्रनकुर (27) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह चिंटू की गली में ही रहता था। पुलिस के अनुसार, निजी कंपनी का कर्मचारी चिंटू सपरिवार न्यू उस्मानपुर में रहता था। बृहस्पतिवार रात वह दुकान पर गुटखा लेने गया तो वहां पहले से मौजूद प्रनकुर और उसके दो-तीन साथियों से किसी बात पर बहस हो गई। उन्होंने चिंटू की लाठी-डंडे से पिटाई की और फिर गर्दन में गोली मारकर फरार हो गए। पास के अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को एक सूचना के बाद पुलिस ने प्रनकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि चिंटू के साथ आरोपी की पहले से कोई रंजिश नहीं थी।


दो झपटमार गिरफ्तार
नई दिल्ली। विकासपुरी थाना पुलिस ने जिले में झपटमारी की ताबड़तोड़ वारदात करने वाले तिलक नगर निवासी जसवीर (25) और अरुण (25) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक चोरी की बाइक, पांच मोबाइल फोन और चार सर्जिकल ब्लेड बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed