{"_id":"5be23239bdec22696a3ae378","slug":"154155060415-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर महिला यात्री के पास से मिले आठ सोने की छड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयरपोर्ट पर महिला यात्री के पास से मिले आठ सोने की छड़
Updated Wed, 07 Nov 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर महिला यात्री से आठ सोने की छड़ बरामद
नई दिल्ली । इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर महिला यात्री के पास से 8 सोने की छड़ बरामद किए गए हैं। वह इसे अपने जूते में छिपाकर ले जा रही थी। बरामद छड़ का वजन 1.327 किलोग्राम है। इसकी कीमत करीब 42 लाख रुपये आंकी गई है। यात्री की पहचान करिश्मा ठाकुर के रूप में हुई। सीआईएसएफ ने आरोपी को इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया है।
सीआईएसएफ के अधिकारी ने बताया कि सोमवार देर रात करीब सवा तीन बजे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर तैनात महिला कांस्टेबल बोनू साईलाजा ने एक महिला यात्री को रोककर उसकी तलाशी ली। सिपाही को उसके जूते में से सोने के आठ छड़ मिले। महिला इससे संबंधित कागजात भी नहीं दिखा पाई। महिला जांच में पता चला कि वह अपनी सहयात्री दिव्या के साथ चेन्नई से एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली आई थी। दोनों को यहां से मुंबई जाना था। ब्यूरो