फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दिल्ली महिला आयोग के सहयोग से मिले पति-पत्नी

दिल्ली महिला आयोग के सहयोग से मिले पति-पत्नी

Sat, 03 Nov 2018 04:57 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 04:57 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग के सहयोग से मिले पति-पत्नी
गुरुग्राम के लिए उपयोगी.....
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग के सहयोग से मिले पति-पत्नी
- आयोग ने माता-पिता के घर से महिला को छुड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग के सहयोग से बिछड़े पति और पत्नी एक बार फिर मिल गए हैं। आयोग ने बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी की पूर्व पत्नी को उसके माता-मिता के घर से छुड़ाया है। लड़की के माता-पिता अंतरजातीय विवाह के खिलाफ थे। उन्होंने लड़की का तलाक भी करवा दिया था। लड़की अब अपने पूर्व पति से फिर से शादी करेगी। उन दोनों को गुरुग्राम की अदालत ने सुरक्षा प्रदान कराई है।

दिल्ली महिला आयोग के महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के कर्मचारी ने सूचना दी कि उसकी 30 वर्षीय पूर्व पत्नी को उसके माता-पिता के घर पर 2012 से कैद करके रखा हुआ है। लड़की को दिल्ली महिला आयोग और गुरुग्राम पुलिस ने मिलकर उसके माता-पिता के घर से छुड़ाया। 23 अक्तूबर को उसने किसी तरह से घर से भागने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रही। इसके बाद किसी तरह उसने अपने पूर्व पति से संपर्क किया। गुरुग्राम पुलिस ने दोनों परिवारों को थाने बुलाया लेकिन सुलह नहीं हो सकी। लड़की के परिवार ने उसके पूर्व पति को जान से भी मारने की धमकी दी। दोनों गुरुग्राम कोर्ट में पहुंचे, जहां कोर्ट ने उन्हें सुरक्षित घर में रखने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed