{"_id":"5bd3ba37bdec222765623372","slug":"15406023863-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 बहनों की हत्या का मामला: बिजली मिस्त्री बनकर बुजुर्ग महिलाओं के घर में घुसे थे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2 बहनों की हत्या का मामला: बिजली मिस्त्री बनकर बुजुर्ग महिलाओं के घर में घुसे थे बदमाश
Updated Sat, 27 Oct 2018 06:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम विहार में प्लंबर ने दो बहनों के घर लूटपाट करने की योजना बनाई थी। लेकिन बुजुर्ग महिलाओं के विरोध करने और शोर मचाने की कोशिश पर बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। जांच से खुलासा हुआ है कि प्लंबर अखिलेश के सहयोगी बुजुर्गों के घर बिजली मिस्त्री बनकर आए थे, क्योंकि दोनों बहनों ने उसे बिजली मरम्मत के लिए एक मिस्त्री लाने को कहा था। अपने सहयोगियों के वारदात करने के दौरान वह किसी बहानेे से घर से बाहर चला गया था।
विज्ञापन
अखिलेश ने पूछताछ में खुलासा किया कि 23 अक्तूबर को बुजुर्ग बहनों आशा और ऊषा के घर में काम करने पहुंचा था। वहां पता चला कि दोनों बहनें यहां अकेली रहती हैं। उसे लगा कि घर में काफी जेवरात व नकदी होगी। इसलिए उसने लूटपाट की योजना बनाई। उस दिन उसने वहां काम नहीं करके सामान लाने के बहाने वहां से चला गया। उसने यह बात अपने सहयोगियों को बताई और लूटपाट की साजिश रची। सोसाइटी में आने के लिए उसने अपने सहयोगियों को बिजली मिस्त्री बनकर आने के लिए कहा। क्योंकि एक दिन पहले दोनों बहनों ने उसे एक बिजली मिस्त्री लाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
सोसाइटी में पहुंचने के बाद पलंबर के सहयोगियों ने उससे फोन पर बात की। बात करने के बाद अखिलेश घर से बाहर आ गया। उसके चारों सहयोगी बिजली मिस्त्री बनकर घर में घुसे और दोनों बुजुर्ग महिलाओं को काबू में कर लूटपाट करने लगे। दोनों बहनों ने बदमाशों का विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने एक बहन का गला घोंट दिया जबकि दूसरे के सिर पर भारी हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया। बाद में उसका भी गला घोंट दिया। उसके बाद बदमाशों ने घर में लूटपाट की। सीसीटीवी में अखिलेश को अपने सहयोगियों के साथ जाते हुए देखा गया है।
विज्ञापन