फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   झारखंड की किशोरी की हत्या कर शव को नाले में फेंकने वाला गिरफ्तार

झारखंड की किशोरी की हत्या कर शव को नाले में फेंकने वाला गिरफ्तार

Sat, 27 Oct 2018 05:40 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 05:40 AM IST
विज्ञापन
झारखंड की किशोरी की हत्या कर शव को नाले में फेंकने वाला गिरफ्तार
किशोरी की हत्या कर शव
विज्ञापन

नाले में फेंकने वाला धरा
- दिल्ली पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मियांवाली इलाके में झारखंड की रहने वाली किशोरी की हत्या के बाद शव बोरे में बंद कर नाले में फेंकने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया है। पिस्टल और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार राकेश पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

पुलिस उपायुक्त सेजू पी कुरुविला ने बताया कि जून में आरोपियों ने किशोरी की हत्या कर शव के टुकड़े कर नाले में फेंक दिए थे। चार जून को पुलिस ने रांची निवासी किशोरी सोनी कुमारी का शव बरामद किया। पुलिस ने मंजीत करकेटा को गिरफ्तार किया। उसने राकेश, साहू और गौरी के साथ वारदात की बात कबूली। स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक सुखबीर मलिक ने एक सूचना के बाद राकेश को हिरणकूदना गांव से गिरफ्तार किया। उसने बताया कि वह साथियों संग झारखंड से गरीब लड़कियों को काम का प्रलोभन देकर दिल्ली लाते थे। उन्हें दिल्ली में घरों में नौकरानी का काम दिलाते थे। वेतन का कुछ हिस्सा लड़कियों को देते और बाकी खुद रख लेते थे। पूरा वेतन लेने की जिद पर उन्होंने सोनी की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed