फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   न्यू अशोक नगर में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट...

न्यू अशोक नगर में वृद्धा को बंधक बनाकर लूटा, शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसे बदमाश

Wed, 24 Oct 2018 05:48 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
न्यू अशोक नगर में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट...

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद राजधानी में बुजुर्ग सुरक्षित नहीं है। इसकी एक बानगी न्यू अशोक नगर इलाके में सोमवार दोपहर देखने को मिली, जहां शादी का कार्ड देने के बहाने दो बदमाशों ने वृद्ध महिला का गेट खुलवाया और लाखों रुपये के जेवरात और करीब 50 हजार रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल की बट मारकर पीड़िता को घायल कर दिया। वृद्धा ने अपनी बालकनी से पड़ोसियों को वारदात की सूचना दी। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 74 वर्षीय पूर्णिमा सूर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घर के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पूर्णिमा सूर अकेली बी-ब्लॉक न्यू अशोक नगर में रहती हैं। इनके पति एसएन सूर की मौत हो चुकी है। एक बेटी है जो परिवार के साथ नोएडा में रहती है। सोमवार दोपहर के समय वह घर पर मौजूद थीं। इस दौरान दो युवक उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने कहा कि वह नोएडा सेक्टर-15 से आए हैं। उन्हें शादी का कार्ड देना है। पीड़िता ने दरवाजा खोलकर दोनों को अंदर बुला लिया। इस बीच एक युवक ने पानी मांगा। जैसे ही पूर्णिमा लेने गईं एक बदमाश ने चाकू निकालकर उनकी गर्दन पर लगा दिया। बदमाश ने उनके पहने हुए सोने के कड़े, चेन, अंगूठी व घर में रखे कुछ जेवरात व 50 हजार रुपये कैश लूट लिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने विरोध किया तो दूसरे बदमाश ने पिस्टल की बट से पूर्णिमा के सिर पर वारकर उन्हें जख्मी कर दिया। वारदात के बाद दोनों बदमाश उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। खून से लथपथ पूर्णिमा किसी तरह अपने घर की बालकनी से पड़ोसियों को सूचना दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। शुरूआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात को किसी जानकार के इशारे पर अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed