{"_id":"5bc538a6bdec22699e08629e","slug":"15396517216-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Updated Tue, 16 Oct 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाली युवती से सामूहिक दुष्कर्म
- वसंत कुंज की घटना, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाली युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वसंत कुंज(नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती के कार्यालय में ही काम करते थे।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवती ने गत शनिवार को शिकायत दी है। शिकायत में कहा कि आरोपी उसके ऑफिस में ही काम करते हैं और ऑफिस के समय ही आरोपियों ने उसे एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। वसंत कुंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों विनोद कुमार(31) और बिरजू मलिक (25) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस बात से इंकार किया है कि युवती ने पहले आरोपियों से लिफ्ट मांगी और उसके बाद एक फ्लैट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के साथ दुष्कर्म उसके कार्यालय में ही किया गया है।