फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नवीन नामक बदमाश ने मारी थी संतोष को गोली,फिलहाल फरार

नवीन नामक बदमाश ने मारी थी संतोष को गोली,फिलहाल फरार

Mon, 15 Oct 2018 05:16 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
नवीन नामक बदमाश ने मारी थी संतोष को गोली,फिलहाल फरार
नवीन ने मारी थी बैंक कैशियर संतोष को गोली
विज्ञापन


सबहेड
- खैरा गांव में कॉर्पोरेशन बैंक में डकैती और हत्या का मामला, पुलिस की आठ टीमें दे रही दबिश

क्रासर
- आरोपियों के पास से 15 हजार नकद, दो बाइक व तमंचा बरामद
- किया खुलासा काफी समय से रची जा रही थी डकैती की साजिश

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छावला के खैरा गांव स्थित कॉर्पोरेशन बैंक में डकैती के दौरान कैशियर की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी सचिन व प्रवेश ने खुलासा किया है कि इस वारदात की साजिश वह काफी समय से रच रहे थे। बैंक के कैशियर संतोष कुमार शर्मा को गोली नवीन नाम के बदमाश ने मारी थी। नवीन बाहरी दिल्ली का रहने वाला है। उधर, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए द्वारका पुलिस की आठ टीमें हरियाणा, राजस्थान के अलावा दिल्ली-एनसीआर में दबिश दे रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गैंग का सरगना समेत अभी कुल पांच आरोपी फरार हैं। सचिन व प्रवेश की निशानदेही पर दो बाइक के अलावा 15 हजार रुपये और तमंचा बरामद किया गया है। पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम का खुलासा हुआ है। कुछ बदमाश दिल्ली तो कुछ हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं। पुलिस उनके संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। दरअसल, पिछले दिनों आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने खैरा गांव के कॉर्पोरेशन बैंक में डकैती डाली थी। इस दौरान बदमाशों ने कैशियर संतोष कुमार शर्मा की हत्या कर 3.16 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed