{"_id":"5bc3d0a6bdec22698e6ea8dc","slug":"15395595618-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंदपुरी थाने में तैनात एएसआई ने युवक को बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोविंदपुरी थाने में तैनात एएसआई ने युवक को बचाया
Updated Mon, 15 Oct 2018 04:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदपुरी थाने में तैनात एएसआई ने युवक को बचाया
-कपड़े से खून रोक कर समय से अस्पताल पहुंचाया, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गोविंदपुरी थाने में तैनात एएसआई ने अपनी ड्यूटी को ठीक से निभाते हुए व इंसानियत का परिचय देते हुए एक युवक की जान बचा ली। घायलावस्था में सड़क पर पड़ा युवक तड़प रहा था। एएसआई ने पहले कपड़े से पीड़ित का बहता हुआ खून रोका और फिर उसे समय से अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना था कि घायल युवक को लाने में कुछ मिनट की देरी हो जाती तो युवक की जान जा सकती थी। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार एएसआई अजीत सिंह छह अक्तूबर को गोविंदपुरी इलाके में रात में पेट्रोलिंग कर रहे थे। रात करीब 11 बजे वह पॉकेट चार, कालकाजी एक्सटेंशन में पहुंचे, तो सुनसान जगह पर पार्क कार के पीछे एक युवक को लहुलूहान अवस्था में तड़पते हुए देखा। पीड़ित के गर्दन व सिर से खून बह रहा था। एएसआई अजीत ने पहले कपड़े से पीड़ित का खून रोका और गोविंदपुरी थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह को तुरंत सूचना दी। थानाध्यक्ष ने अपनी जिप्सी से घायल को तुरंत एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। घायल की पहचान भूमिहीन कैंप, गोविंदपुरी निवासी जयंत के रूप में हुई। कबीर ने उस पर बोतल से जानलेवा हमला किया था।
हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गोविंदपुरी थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह की देखेरेख में एसआई सतीश, एएसआई अजीत व सिपाही हरविंदर की टीम ने तफ्तीश शुरू की। हवलदार हरविंदर ने आरोपी कबीर का पता लगाया और इसके बाद डीडीए फ्लैट्स कालकाजी से उसको गिरफ्तार कर लिया। कबीर ने बताया कि वह पेंटर का काम करता है और जयंत उसके साथ काम करता है। वारदात वाले दिन दोनों एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान पेमेंट को लेकर दोनों में विवाद हो गया। जिस पर कबीर ने जयंत के सिर में बोतल दे मारी। बोतल टूट गई और उसने टूटी बोतल से भी गर्दन व सिर पर हमला कर दिया। जब जयंत बेहोश हो गया, तो आरोपी कबीर मौके से फरार हो गया था।