फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सोनिया विहार में कारोबारी ने घाटा होने के बाद लगाई फांसी...

सोनिया विहार में कारोबारी ने घाटा होने के बाद लगाई फांसी...

Sat, 13 Oct 2018 04:24 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 04:24 AM IST
विज्ञापन
सोनिया विहार में कारोबारी ने घाटा होने के बाद लगाई फांसी...
बाराबंकी के लिए उपयोगी.....
विज्ञापन


कमेटी में घाटा होने पर
कारोबारी ने लगाई फांसी
- सोनिया विहार का मामला, पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेेकर जांच शुरू की
- नोट में प्रधानमंत्री, दिल्ली सरकार, सांसद और विधायक से लगाई है परिवार की मदद की गुहार
- कमेटी के घाटे से उबरने को जमीन व जेवरात बेचे, कर्ज भी लिया लेकिन नहीं मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के सोनिया विहार में कमेटी में घाटा होने पर एक कारोबारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने सुसाइड नोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली सरकार, सांसद और स्थानीय विधायक से परिवार की मदद की गुहार लगाई है। मृतक की शिनाख्त बाराबंकी यूपी निवासी घनश्याम (44) के रूप में हुई है। मृतक ने अपने नोट में घाटे के कारण बेटी की शादी भी न कर पाने का जिक्र किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद घनश्याम का शव परिवार को सौंप दिया है। सोनिया विहार थाना पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, घनश्याम परिवार के साथ ई-2/22, पांचवां पुश्ता, सोनिया विहार में रहता था। परिवार में पत्नी व बच्चे हैं। घनश्याम की इलाके में कॉस्मेटिक के सामान की दुकान है। घनश्याम कमेटी डालने का काम करता था। बुधवार को उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ। नोट में घनश्याम ने लिखा कि वह पिछले करीब 15 साल से कमेटी चला रहा था। कुछ लोग उसके लाखों रुपये लेकर भाग गए। लोगों का कर्जा उतारने के लिए उसने जमीन और पत्नी के जेवरात भी बेच दिए।
विज्ञापन

वहीं, ब्याज पर कर्ज लेकर उसने लोगों का कर्जा उतारना शुरू कर दिया। इतना सब करने के बाद भी वह कर्जे से उबर नहीं पा रहा था। कर्जे के कारण बेटी की शादी भी नहीं कर पा रहा था। बुरे समय में पत्नी व बच्चों के अलावा किसी ने उसका साथ नहीं दिया। कर्जे के बोझ से परेशान होकर उसने अपनी जान दे दी। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed