{"_id":"5bac01ff867a557f6917fd63","slug":"15379993383-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप कार्यकर्ता के नाबालिग बेटे की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आप कार्यकर्ता के नाबालिग बेटे की हत्या
Updated Thu, 27 Sep 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप कार्यकर्ता के नाबालिग बेटे
की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार
बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी की वारदात, मामूली बात पर घोंप दिया चाकू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी थाना इलाके में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ता के 17 वर्षीय बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मामूली बात पर नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मंगोलपुरी थाना पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
बाहरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेंद्र सिंह ने बताया कि एफ ब्लाक, मंगोलपुरी में रहने वाले सुरेंद्र आप कार्यकर्ता हैं। दिल्ली नगर निगम के चुनाव के समय उन्होंने पार्षद का टिकट मांगा था, पर नहीं दिया गया था। सुरेंद्र का नाबालिग बेटा आशु उर्फ आशीष 9वीं कक्षा में पढ़ता था। वह मंगलवार शाम रोहित व संतोष के साथ पार्क में बैठा था। तभी दो सगे भाई सनी व आकाश पहुंच गए। दोनों की रोहित से टीका-टिप्पणी करने को कहासुनी हो गई। हाथापाई होने लगी तो आशु इस झगड़े में बीच में आ गया। इस पर सन्नी उर्फ मेंटल ने चाकू निकालकर उसके सीने और पेट में वार किए। आशु वहीं बेहोश होकर गिर गया। रोहित व संतोष उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद काफी लोग संजय गांधी अस्पताल में जमा हो गए। मंगोलपुरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सन्नी व आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आशु के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज थे।