फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   स्पाइडर मैन की तरफ करता था सेंधमारी

स्पाइडर मैन की तरफ करता था सेंधमारी

Wed, 26 Sep 2018 03:32 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
स्पाइडर मैन की तरफ करता था सेंधमारी
नोट: औरेया, यूपी के लिए उपयोगी।
विज्ञापन


स्पाइडर मैन की स्टाइल में करता था चोरी

- गोविंदपुरी थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- आरोपी के कब्जे से चोरी के नौ मोबाइल फोन बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने 12 घंटे में स्पाइडर मैन की स्टाइल में हो रही चोरी का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी वागीस उर्फ टिवंकल (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास व सेंधमारी आदि के 14 मामले दर्ज हैं। वागीस नशे का आदी है।

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि तुगलकाबाद एक्सटेंशन में 24 सितंबर की रात सेंधमारी की वारदात हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि आरोपी बालकनी के रास्ते घर में घुस गया। आवाज होने पर नींद खुली तो शोर मचाया। इसके बाद आरोपी बालकनी से नीचे कार पर कूद कर भाग गया। घर की तलाशी लेने पर तीन मोबाइल व नकदी गायब थे। मामला दर्ज कर गोविंदपुरी थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह की देखरेख में एसआई देवेंद्र की टीम ने तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी बालकनी से नीचे कार पर कूदते हुए दिखाई दे रहा है। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे को ढक रखा था। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। इसके पास से चोरी के नौ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपी नशे का आदी है और जेल जा चुका है। आरोपी लाहरापुर, जिला औरेया यूपी का रहने वाला है। इसे गुरुकुल हैदराबाद में भर्ती कराया था। सातवीं कक्षा की पढ़ाई के बाद ये दिल्ली आ गया था। ये माता-पिता के साथ लाल कुंआ, पुल प्रह़्लादपुर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed