फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   निजामुद्दीन में नाबालिग लड़की की गला काटकर हत्या

निजामुद्दीन में नाबालिग लड़की की गला काटकर हत्या

Wed, 26 Sep 2018 03:32 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
निजामुद्दीन में नाबालिग लड़की की गला काटकर हत्या
नाबालिग लड़की की गला काटकर हत्या
विज्ञापन


आरोपी गिरफ्तार, शव बैग में रखकर फेंक दिया था
लड़की को किसी युवक के साथ देख लिया था

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। निजामुद्दीन इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की का गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने लड़की को ताजिये वाले दिन कर्बला में दूसरे लड़के के साथ देख लिया था। आरोपी ने लड़की का गला काटकर अलग कर दिया था और शव को बैग में रखकर बारापूला फ्लाईओवर के पास नाले में फेंक दिया था। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि निजामुद्दीन थाना पुलिस ने आरोपी रिजवान को पकड़ लिया और मंगलवार देर रात तक आरोपी से पूछताछ की जा रही थी।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी रिजवान निजामुद्दीन बस्ती का रहने वाला है। वह मंगलवार दोपहर को निजामुद्दीन थाने में तैनात सिपाही को घूमते हुए मिल गया। सिपाही ने जब उसे पूछा तो आरोपी ने नाबालिग लड़की की हत्या करने की बात बताई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नाले से बैग को बरामद कर लिया। बैग में लड़की के शरीर के दो टुकड़े मिले। आरोपी ने लड़की की गर्दन को काटकर अलग कर दिया था।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह लड़की से प्यार करता था। उसकी लड़की से एक वर्ष पहले शादी तय हो गई थी। हालांकि बाद में शादी नहीं हुई थी। उसने ताजिये वाले दिन लड़की को कर्बला में दूसरे युवक के साथ देख लिया था। इसके बाद उसने लड़की को बातचीत करने के लिए अपने घर बुलाया। यहां इसने लड़की को बंधक बना लिया था। लड़की अपने घर से 21 सितंबर से ही गायब थी। हालांकि आरोपी ने लड़की की 23 सितंबर को उसकी मां से बात कराई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने लड़की की हत्या अपने घर में ही की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed