{"_id":"5baaae9c867a55013b1111cb","slug":"153791245510-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी को आगरा से पुलिस ने दबोचा, कार भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी को आगरा से पुलिस ने दबोचा, कार भी बरामद
Updated Wed, 26 Sep 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट: खबर बस्ती, यूपी के लिए भी उपयोगी है
पांडव नगर में गणेश विसर्जन के दौरान युवक को ढाई किलोमीटर तक घसीटने का मामला
आरोपी को आगरा से पुलिस ने दबोचा, कार भी बरामद
- वारदात के समय पत्नी व दो बच्चे थे गाड़ी में
- लड़कों ने जब कार तोड़ी तो घबरा गया आरोपी
- शव होटल क्रॉउन प्लाजा के पास से हुआ था बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पांडव नगर इलाके में शनिवार रात एनएच-24 (मौजूदा एनएच-9) पर गणेश विसर्जन के दौरान रोडरेज की घटना में युवक को ओला कैब से ढाई किलोमीटर तक घसीटने वाले आरोपी चालक को पुलिस ने आगरा से दबोच लिया है। आरोपी की पहचान यूपी के बस्ती निवासी राजेश कुमार गुप्ता (26) के रूप में हुई है। कैब भी बरामद कर ली गई है। खुलासा हुआ है कि आरोपी भीड़ को उग्र होते देख कार की रफ्तार बढ़ा थी। पुलिस ने राजेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया जुलूस में मौजूद लड़कों से पता चला था कि कार ओला की थी। पुलिस ने जब ओला कंपनी से संपर्क कर हादसे वाले रूट पर टैक्सियाें की मौजूदगी का पता किया तो राजेश गुप्ता नामक युवक की टैक्सी गायब मिली। आरोपी के दिल्ली स्थित विश्वास नगर के घर पर पुलिस पहुंची तो ताला लगा मिला। इसी बीच, पुलिस को सर्विलांस के जरिए आरोपी के आगरा में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने आगरा से आरोपी राजेश को दबोच लिया। राजेश ने खुलासा किया कि घटना वाले दिन वह अपनी पत्नी व बच्चों व दो सवारियों को लेकर नोएडा जा रहा था। तभी समसपुर के पास उसकी कार स्कूटी सवार से टच हो गई। तभी गणेश विसर्जन में जुटे लड़कों ने उसकी कैब के शीशे और बंपर तोड़ डाले। इस दौरान भीड़ को उग्र होते देख वह डर गया और अपनी कैब की रफ्तार बढ़ा दी। तभी पांडव नगर निवासी राहुल राज कैब को आगे से रोकने का प्रयास करने लगा। वह उसके बोनट पर लटक गया। जिसके बाद करीब ढाई किलोमीटर तक उसकी कैब से लटक रहा। बाद में फ्लाईओर से नीचे उतरते हुए वह नीचे गिर गया। राजेश अपनी कैब लेकर वहां से फरार हो गया।