फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   खुद मालिक बनने की चाहत में झांसा देकर ले उड़ा कार

खुद मालिक बनने की चाहत में झांसा देकर ले उड़ा कार

Tue, 25 Sep 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खुद मालिक बनने की चाहत में झांसा देकर ले उड़ा कार
खुद मालिक बनने की चाह
विज्ञापन

में झांसा देकर ले उड़ा कार
- ओला कंपनी में कार लगवाने का दिया था लालच
- पुलिस ने आरोपी को दबोचा, कार और पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तम नगर इलाके में कैब चालक कार मालिक बनने की चाहत में एक शख्स को झांसा देकर उसकी स्विफ्ट डिजायर कार ले उड़ा। आरोपी ने कार मालिक को ओला कंपनी में उसकी कार लगवाने का लालच दिया था। द्वारका जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से कार बरामद कर ली है। उसकी पहचान नजफगढ़ निवासी राजकुमार (34) के रूप में हुई है।
जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि उत्तम नगर निवासी मोहन लाल ने रविवार को एक युवक पर उसकी कार लेकर भागने का आरोप लगाया। शिकायत में बताया कि आरोपी ने फोन कर खुद को ओला कंपनी का कर्मचारी बताया और उसकी कार को कंपनी में लगवाने की बात कही थी। रविवार को आरोपी के आने के बाद वह उसके साथ कार से कंपनी के लिए निकला था। लेकिन अचानक उसे याद आया कि घर पर उसका पर्स छूट गया। जब वह पर्स लेकर वापस आया तो आरोपी उसकी कार लेकर फरार हो चुका था।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी और कार में छूटे शिकायतकर्ता के फोन को सर्विलांस पर लगाया। जिसके जरिये रात में आरोपी की लोकेशन नजफगढ़-उत्तम नगर रोड पर मिली। पुलिस ने विपिन गार्डन के पास कार चला रहे आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह पेशे से चालक है। वह खुद की कार खरीदना चाहता था, लेकिन पैसे नहीं होने की वजह से उसने योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed