फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   खुलासा : पेट्रोल चोरी होने की वजह से एंबुलेंस हो रहीं बंद

खुलासा : पेट्रोल चोरी होने की वजह से एंबुलेंस हो रहीं बंद

Wed, 19 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खुलासा : पेट्रोल चोरी होने की वजह से एंबुलेंस हो रहीं बंद
कर्मचारी ही चुरा रहे थे एंबुलेंस का पेट्रोल
विज्ञापन

विजिलेंस की जांच में खुलासा, कई को रंगे हाथ पकड़ा

ठेका कंपनी ने कर्मचारियों पर लगाया चार हजार तक का जुर्माना

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में एंबुलेंस सेवा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। काफी समय से एंबुलेंस चलाने वाले कर्मचारी पेट्रोल चोरी कर बड़ी ही चालाकी से सरकार के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे। शिकायतें मिलने के बाद जब विजिलेंस की मदद से इसकी जांच की गई, तो दिल्ली के अलग-अलग जोन में कई कर्मचारियों को पेट्रोल चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसके बाद एंबुलेंस ठेका कंपनी बीवीजी ने कर्मचारियों पर जुर्माना लगाने का निर्णय लिया। अभी तक कंपनी की ओर से मध्य और दक्षिण-पश्चिम जोन के दोषी कर्मचारियों पर दो से चार हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है, जबकि अन्य इलाकों में भी अगले सप्ताह भर के अंदर कर्मचारियों के पास नोटिस पहुंच रहे हैं।
कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि कई दिन से दिल्ली में जगह-जगह एंबुलेंस रुकने और पेट्रोल खत्म होने की शिकायतें मिल रही थीं। जब इसकी पड़ताल की गई तो बड़ा गोरखधंधा सामने आया। उन्होंने बताया कि एक शिफ्ट में तैनात कर्मचारी कम से कम एक या उससे ज्यादा बार पेट्रोल की चोरी करता था। पाइप के जरिये बड़ी ही चतुराई के साथ ये कर्मचारी एंबुलेंस से पेट्रोल लेकर अपनी बोतल में भर लेते थे।
विज्ञापन

जांच के दौरान कई कर्मचारियों को रंगे हाथ पकड़ने की वीडियो भी कंपनी के पास है। कंपनी का कहना है कि इन कर्मचारियों से जुर्माना वसूलना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों की धोखाधड़ी के कारण ही दिल्ली में एंबुलेंस सेवा प्रभावित होने की परेशानी देखने को मिल रही थी। इस पूरी घटना को कंपनी ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के संज्ञान तक भी पहुंचाया है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही दिल्ली सरकार भी इस तरह की घटनाओं को लेकर बड़ी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed