फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   फेसबुक पर युवती से दोस्ती करना पड़ा भारी, लाखों रुपये का लगाया चपत

फेसबुक पर युवती से दोस्ती करना पड़ा भारी, लाखों रुपये का लगाया चपत

Wed, 19 Sep 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर युवती से दोस्ती करना पड़ा भारी, लाखों रुपये का लगाया चपत
फेसबुक पर युवती से दोस्ती करना पड़ा भारी, लाखों रुपये का लगाया चपत
विज्ञापन


- पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर तकनीकी जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूूरो
नई दिल्ली। शालीमार बाग इलाके में एक शख्स को फेसबुक पर युवती से दोस्ती भारी पड़ गई। युवती पीड़ित से लाखों रुपये ऐंठ कर गायब हो गई। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने शालीमार बाग थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार रामानंद सपरिवार शालीमार बाग में रहता है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब सात माह पहले फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती इवलीन जुली नाम की युवती से हुई। इवलीन से एक व्हाट्सएप नंबर पर चैटिंग होने लगी। इस दौरान इवलीन ने मैसेज कर रामानंद को भारत घूमने की इच्छा जताई। रामानंद खुशी-खुशी राजी हो गया। 16 सितंबर की सुबह इवलीन से फोन कर बताया कि वह मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गई है और वह यहां से दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ रही है। लेकिन मनी लॉड्रिंग सर्टिफिकेट के नाम पर उससे ढाई लाख रुपये जमा कराने को कहा जा रहा है। रामानंद ने तुरंत उसके बताए अकाउंट में रुपये डाल दिए। उसके बाद रामानंद के पास एक फोन आया। कॉलर ने खुद को इनकम टैक्स विभाग का कर्मचारी बताकर पांच लाख रुपये जमा करने के लिए कहा। रामानंद को ठगी का अहसास होने पर उसने तुरंत पुलिस को शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed