{"_id":"5b9fed99867a557ed571754a","slug":"153720768713-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के जन्मदिन पर दो बंदियों की रिहाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएम के जन्मदिन पर दो बंदियों की रिहाई
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
पीएम के जन्मदिन पर दो बंदियों की रिहाई
ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लुकसर जिला कारागार प्रशासन ने दो बंदियों की रिहाई की है। दोनों बंदियों को अर्थदंड माफ कर रिहा किया गया है। जेलर सत्यप्रकाश ने बताया कि सोमवार को जेल में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान दोष सिद्ध बंदी सुभाष एवं प्रमोद को जेल से रिहा किया गया। ये दोनों बंदी सजा समाप्त होने के बावजूद अर्थदंड जमा नहीं कर पाने के चलते अतिरिक्त सजा काट रहे थे। शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दोनों का अर्थदंड समाप्त कर उन्हें रिहा कर दिया गया।