{"_id":"5b9b0aa4867a557f032ac6bd","slug":"153688744413-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिले सोने के बिस्कुट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिले सोने के बिस्कुट
Updated Fri, 14 Sep 2018 06:41 AM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिले सोने के बिस्कुट
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने एक यात्री के पास से सोने के दो बिस्कुट बरामद किए हैं। यात्री उन्हें मस्कट से लेकर आया था और श्रीनगर ले जा रहा था। इससे संबंधित कागजात नहीं दिखाने पर सीआईएसएफ ने यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया। कस्टम अधिकारी उससे पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के सवा चार बजे टर्मिनल तीन पर जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को बैग में संदिग्ध वस्तु दिखी। तलाशी लेने पर सोने के दो बिस्कुट मिले। 233.280 ग्राम की बिस्कुट की कीमत सात लाख रुपये आंकी गई है। यात्री की पहचान साजिद असगर जरगर के रूप में हुई। ब्यूरो