फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गाली देने पर हुई थी 35 वर्षीय युवक की हत्या

गाली देने पर हुई थी 35 वर्षीय युवक की हत्या

Thu, 13 Sep 2018 05:28 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
गाली देने पर हुई थी 35 वर्षीय युवक की हत्या
गाली देने पर नशेड़ी ने की थी युवक की हत्या
विज्ञापन


- निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास युवक की हत्या करने का मामला:
- आरोपी ने गुप्तांग पर बांधा था तार, काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया था
- नशा करने के दौरान दोनों के बीच हुई थी गाली-गलौच

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या करने की गुत्थी को रेलवे पुलिस ने सुलझाकर रमेश उर्फ बिहारी (30) को दबोचा है। आरोपी नशे का आदी है। वारदात के बाद आरोपी ने मृतक के गुप्तांग पर तार बांधकर उसे घसीटा था। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रमेश नशेड़ी है और रेलवे स्टेशन के आसपास से कूड़ा उठाता है। शनिवार रात को वह युवक के साथ वह रेलवे लाइन के पास नशा कर रहा था। इसी दौरान पीड़ित युवक ने रमेश को गाली दे दी। इससे गुस्से में आकर आरोपी ने पत्थर उठाकर युवक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने मृतक के कपड़े उताकर उसके गुप्तांग पर तार बांधा और उसे दूर तक घसीटकर ले गया। इसके बाद दुबारा मुंह, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किया और भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed