फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ट्रक में विशेष जगह बनाकर गांजा सप्लाई करते थे

ट्रक में विशेष जगह बनाकर गांजा सप्लाई करते थे

Wed, 12 Sep 2018 04:08 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
ट्रक में विशेष जगह बनाकर गांजा सप्लाई करते थे
नोट: मथुरा और आगरा के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

ट्रक में विशेष जगह बनाकर करते थे गांजा सप्लाई

- अपराध शाखा ने दो तस्करों को दबोचा, 500 किलो गांजा बरामद
- उड़ीसा से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में करते थे सप्लाई

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे। इनके कब्जे से 500 किलो गांजा बरामद किया गया है। तस्कर ट्रक में विशेष जगह बनाकर नशीला पदार्थ लाते थे। गांजा उड़ीसा से 15 लाख 80 हजार रुपये में खरीदा गया था। आरोपी चालक एक खेप लाने के लिए 20 हजार रुपये वसूल करता था।

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन के अनुसार शाखा की नारकोटिक्स सेल में तैनात हवलदार रमेश को 9 सितंबर को सूचना मिली थी कि कोसी, मथुरा यूपी निवासी देवेंद्र और आगरा, यूपी निवासी योगेश उड़ीसा से नशीला पदार्थ लाकर दिल्ली व एनसीआर में बेच रहे हैं। आरोपी गांजे की खेप लेकर गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर आईएसबीटी कश्मीरी गेट की आने वाले हैं। इंस्पेक्टर रजनीकांत शर्मा की टीम ने घेराबंदी कर देवेंद्र (37) और योगेश (24) को पकड़ लिया। आरोपियों ने ड्राइवर की केबिन और बॉडी के बीच में विशेष जगह बना रखी थी, जहां से 500 किलो गांजा बरामद किया गया। पेशे से किसान देवेंद्र नौंवी कक्षा पास है। वह अरविंद नामक शख्स के जरिए उड़ीसा निवासी राजा भाई व भूरा के संपर्क में आया। अरविंद ने ही ट्रक में विशेष जगह बनाई थी। देवेंद्र गांजे को दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था। बरामद गांजे को देवेंद्र ने उड़ीसा में भूरा नामक तस्कर से खरीदा था। योगेश पेशे से चालक था। एक खेप लाने के लिए 20 हजार रुपये वसूल करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed