फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   चालक पर जानलेवा हमला कर ऑटो लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

चालक पर जानलेवा हमला कर ऑटो लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Mon, 10 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
चालक पर जानलेवा हमला कर ऑटो लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
ऑटो लूटने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन


- गिरोह का सरगना पेरोल से था फरार
- बदमाशों का है आपराधिक रिकॉर्ड

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सवारी बनकर ऑटो चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दक्षिण पश्चिम जिला की स्पेशल स्टाफ और दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने छह सितंबर को एक चालक पर चाकू से हमला कर ऑटो लूट लिया था। इनके कब्जे से दो ऑटो, चार मोबाइल फोन, तीन चाकू और ब्लेड बरामद किए गए हैं। बदमाशों की पहचान महरौली निवासी सलाजुद्दीन उर्फ राजा, शहजादा, इस्तियाक अहमद और इंसाफ के रूप में की गई है। गिरोह का सरगना सलाजुद्दीन पेरोल से फरार है और उसपर 12 मामले दर्ज है। जबकि इंसाफ पर दो और इस्तियाक पर पांच मामले दर्ज हैं। सभी आरोपी नशे के आदी हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्या ने बताया कि आरोपी राजा गैंग के बदमाश हैं। छह सितंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि राव तुलाराम फ्लाईओवर पर एक युवक घायल पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां घायल शख्स की पहचान जहांगीरपुरी निवासी राजेश गुप्ता के रूप में हुई।
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि वह कुतुबमीनार से चार सवारियों को लेकर आ रहा था। तभी फ्लाईओवर पर ऑटो में सवार चारों बदमाशों ने उसपर चाकू से हमलाकर ऑटो लेकर भाग गए। जांच में पुलिस को पता चला कि इस वारदात से पहले बदमाशों ने इसी तरह से वसंत कुंज साउथ इलाके में भी एक ऑटो चालक को लूटा था। बदमाश महरौली इलाके के रहने वाले हैं। 10 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश अंधेरिया मोड़ के पास आने वाले हैं। पुलिस ने छापा मारकर चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से ऑटो बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी वारदात के दौरान चाकू के साथ मुंह में ब्लेड रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed