फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पुलिस को नहीं दी प्रशासन की रिपोर्ट, जांच अटकी

पुलिस को नहीं दी प्रशासन की रिपोर्ट, जांच अटकी

Sun, 09 Sep 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को नहीं दी प्रशासन की रिपोर्ट, जांच अटकी
हेडिंग: पुलिस को नहीं दी प्रशासन की रिपोर्ट, जांच अटकी
विज्ञापन

सबहेड: डीपीएस में मासूम से दुष्कर्म में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही का मामला
केस में आगे की कार्रवाई को लेकर मंथन करने में जुटे पुलिस अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। डीपीएस स्कूल में साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में स्कूल की लापरवाही की जांच के लिए गठित प्रशासन की रिपोर्ट पुलिस को लिखित में मांगने पर भी नहीं दी गई है। इससे पुलिस मामले मेें आगे कार्रवाई नहीं कर पाई है।
12 जुलाई को डीपीएस स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने स्कूल के स्वीमिंग पूल पर तैनात लाइफ गार्ड चंडीदास पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराकर प्रदर्शन भी किया था। वहीं, पीड़ित पक्ष के बयान और पुलिस पड़ताल में लापरवाही सामने आने पर प्रिंसिपल व कक्षा अध्यापिका के नाम केस में शामिल करने का दावा किया गया था, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी न होने पर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रशासन की समिति की जांच रिपोर्ट को लेकर पुलिस असमंजस में है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अगर पुलिस ने प्रबंधन पर कानूनी कार्रवाई की और कमेटी की रिपोर्ट में प्रबंधन निर्दोष साबित हुआ तो मामले में किरकिरी भी हो सकती है। इससे कोतवाली पुलिस से लेकर आला अधिकारी तक मामले में गहन मंथन में जुटे हैं।
विज्ञापन

एसएसपी और एडीएम को पत्र दे चुके हैं परिजन
बच्ची के पिता ने बताया कि पुलिस प्रशासनिक रिपोर्ट के कारण प्रबंधन पर कार्रवाई नहीं कर रही। वह एसएसपी और एडीएम को लिखित में पत्र देकर जल्द कार्रवाई की भी मांग कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। अब डीएम से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विधिक राय के बाद होगी कार्रवाई
मामले में अब तक प्रशासन की रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में विधिक राय ली जाएगी। बच्ची और परिजनों के बयान के मुताबिक प्रबंधन का नाम केस में शामिल किया गया है।
- अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed