{"_id":"5b7b042042c79246400aa156","slug":"153478863110-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निराला एस्पायर सोसायटी में लिफ्ट गिरी, महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निराला एस्पायर सोसायटी में लिफ्ट गिरी, महिला घायल
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
निराला एस्पायर सोसायटी में
लिफ्ट गिरी, महिला घायल
- सोमवार सुबह की घटना, सोसायटी के लोगों ने बिसरख पुलिस को दी तहरीर
- पुलिस ने पूछताछ के लिए सोसायटी के मेंटेनेंस मैनेजर को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की निराला एस्पायर सोसायटी में सोमवार सुबह एक टावर की लिफ्ट 15वीं मंजिल से अचानक नीचे गिर गई और तीन फ्लोर नीचे आकर रुक गई। उस समय लिफ्ट में एक महिला थी। झटका लगने से महिला की कमर में चोट आई है। लगातार हो रही घटना से गुस्साए सोसायटी के लोगों ने बिसरख कोतवाली में तहरीर दी है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मेंटेनेंस मैनेजर को हिरासत में लिया है।
सोमवार सुबह निराला एस्पायर सोसायटी के टावर नंबर बी-4 की 15वीं मंजिल से लिफ्ट अचानक नीचे गिरी और तीन मंजिल नीचे आकर रुक गई। हादसे के समय एक महिला करीब 10 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। किसी तरह महिला को लिफ्ट से बाहर निकाला गया। लिफ्ट गिरने से महिला की कमर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया। वहीं, हादसे से गुस्साए सोसायटी के लोगों ने मेंटेनेंस कार्यालय पर जमकर हंगामा किया और बिल्डर के कर्मचारियों से जवाब मांगा। जवाब नहीं मिलने पर लोगों ने बिसरख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस सोसायटी के लोगों ने बिल्डर और मेंटेनेंस अफसरों के खिलाफ शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने मेंटेनेंस मैनेजर को हिरासत में ले लिया है।
लोगों ने बताया कि सोसायटी में 300 से अधिक परिवार रह रहे हैं। जिनको रोजाना अपनी जान का खतरा बना रहता है। दरअसल, हर सप्ताह लिफ्ट गिरने की घटना हो रही है। कई बार लिफ्ट झटके लेती हुई ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच जाती है। कई लोग घायल हो चुके हैं। बिल्डर और मेंटेनेंस अफसर से बार-बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
-------
निराला एस्पायर सोसायटी में लिफ्ट गिरने की शिकायत मिली है। पूछताछ के लिए मेंटेनेंस अफसर को हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अनिल शाही, प्रभारी, बिसरख कोतवाली