फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, दो महिला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, दो महिला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 20 Aug 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, दो महिला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, एक धरा
दादरी। शादी का झांसा देकर तीन साल से महिला से दुष्कर्म करने के मामले में गांव धूममानिकपुर गांव में दो महिलाओं समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि धूम मानिकपुर चौकी प्रभारी उदयवीर का दावा है कि महिला ने आरोपी के साथ दो साल पहले कोर्ट मैरिज कर रखा है। वहीं पीड़िता शादी की बात से इनकार कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक गांव की रहने वाली महिला के पति की 20 साल पहले मौत हो गई थी। महिला बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किराये पर रहती है। करीब तीन साल पहले शाहजहांपुर के आईआईटी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। आरोप है कि वह शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। शादी से इंकार करने पर महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की। जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर मामले की शिकायत आला अफसरों से की। अधिकारियों से शिकायत करने पर आरोपी, उसकी मां और उसकी भाभी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed