फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आरोपियों ने लगाई आबरू की कीमत दो हजार रूपये

आरोपियों ने लगाई आबरू की कीमत दो हजार रूपये

Sun, 19 Aug 2018 11:00 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों ने लगाई आबरू की कीमत दो हजार रूपये
दो हजार देकर समझौते का दबाव बनाने का आरोप
विज्ञापन

- दुष्कर्म के मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने एसएसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने आरोपियों पर पुलिस चौकी में आबरू की दो हजार रुपये कीमत लगाकर फैसला करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की। पीड़िता के पति की मृत्यु हो चुकी है और वह पड़ोस में रहने वाले शख्स पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की है।

बताया गया है कि मूलरूप से मध्यप्रदेश की 40 वर्षीय महिला बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की धूममानिकपुर चौकी क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर बच्चों के साथ रहती है। उसके पड़ोस में ही शाहाजहांपुर निवासी एक 45 वर्षीय शख्स भी रहता है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे तीन साल तक दुष्कर्म किया और बाद में विवाह करने से इनकार कर दिया। शादी की कहने पर आरोपी व उसके परिजनों ने मारपीट की। आरोप है कि इसकी शिकायत चौकी पर करने पर आरोपी पक्ष ने दो हजार रुपये देकर फैसले का दबाव बनाया और पुलिस ने भी उसे टरका दिया। थाने पर शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। महिला तीन माह से रिपोर्ट दर्ज कराने को भटक रही है। पीड़िता ने अब एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी है। इस संबंध में बादलपुर कोतवाली प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि एसपी देहात कार्यालय से इस तरह की एक शिकायत जांच के लिए आई है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed