{"_id":"5b786d3742c7924633076964","slug":"15346189261820-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिन पहले मारे गए युवक की बहन से छेड़छाड़-मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 दिन पहले मारे गए युवक की बहन से छेड़छाड़-मारपीट
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह पहले मारे गए युवक
की बहन से छेड़छाड़-मारपीट
- चार पर केस दर्ज, तीन हत्या में भी हैं नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। लगभग एक माह पूर्व ग्रेटर नोएडा थाना क्षेत्र में पीटकर मारे गए युवक की बहन से छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि हत्या के केस में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत पर वारदात की गई। पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इनमें तीन हत्या के केस में भी नामजद हैं। पीड़िता ने आरोपियों से जान को खतरा बताया है।
ग्रेटर नोएडा थाना क्षेत्र निवासी दलित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके भाई की लगभग एक माह पहले सात लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि इनमें तीन और एक अन्य ने शनिवार रात उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट की। महिला संगठन की आरती शर्मा ने बताया कि शुरू में पुलिस ने शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। बाद में उन्होंने पुलिस से वार्ता की तो केस दर्ज किया गया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। हत्या के केस में नामजदों की संलिप्तता सामने नहीं आई है। इसलिए गिरफ्तारी नहीं की गई है।