फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दुकानदार को गोली मारी, दो गिरफ्तार

दुकानदार को गोली मारी, दो गिरफ्तार

Wed, 15 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार को गोली मारी, दो गिरफ्तार
बुलंदशहर के लिए उपयोगी.....
विज्ञापन

विधवा से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट नहीं की दर्ज
दनकौर। दनकौर कोतवाली के एक गांव निवासी एक विधवा के साथ बुलंदशहर के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित विधवा महिला 15 दिन से दनकौर और ककोड़ कोतवाली के चक्कर लगा रही है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विधवा का कहना है कि 29 जुलाई को बुलंदशहर के गांव धमेड़ा निवासी दो युवक उसे भैंस दिलाने के बहाने कार में बैठाकर ले गए। बुलंदशहर के एक गांव के जंगल में दोनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह उनके कब्जे से निकलकर मंडी श्याम नगर पुलिस चौकी पहुंची और पुलिस से शिकायत की। मंडी पुलिस ने घटना क्षेत्र थाना ककोड़ का बताकर महिला को टरका दिया। महिला ककोड़ थाने पहुंची तो वहां की पुलिस ने दनकौर थाने का मामला बताकर उसे वहां से भी लौटा दिया। मंगलवार को पीड़ित महिला शिकायत लेकर दनकौर कोतवाली पहुंची। महिला ने बताया कि वह 15 दिन से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ककोड़ व दनकौर कोतवाली के चक्कर लगा रही है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। ब्यूरो
विज्ञापन

------

दुकानदार को गोली मारी, दो गिरफ्तार
बिलासपुर। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मंडी श्याम नगर कस्बे में तीन आरोपियों ने एक दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेरली हाफिजपुर निवासी आबिद देर शाम दुकान बंद कर घर लौट रहा था। रास्ते में गांव जमालपुर निवासी पंकज, राहुल और योगेंद्र उर्फ डॉन ने रंजिश के चलते दुकानदार को जबरन रोक कर उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गंभीर रूप से घायल दुकानदार आबिद को पुलिस ने गांव वालों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में आबिद का उपचार चल रहा है। पुलिस ने दुकानदार को गोली मारने वाले पंकज और राहुल निवासी गांव जमालपुर थाना ग्रेटर नोएडा को गिरफ्तार कर लिया है। उनका तीसरा साथी योगेंद्र फरार है। ब्यूरो

-----------

महिला की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी
दनकौर। एक महिला के साथ कस्बे के लोगों ने मारपीट कर उसे अर्धनग्न कर दिया और वीडियो बना ली। अब आरोपी महिला का नग्न वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर परेशान कर रहे हैं। पीड़ित महिला ने कोतवाली में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित महिला का कहना है कि पड़ोस के ही तीन दबंगों ने उसके साथ गत दिनों मारपीट की और कपड़े फाड़ कर उसे अर्धनग्न कर दिया। महिला ने आरोपियों पर उसकी वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसके पति पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed