{"_id":"5b732be542c7923c4d44a8e6","slug":"153427452419-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी बेटी होने पर ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसरी बेटी होने पर ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाला
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़ फरीदाबाद के लिए उपयोगी.....
फोटो -----
तीसरी बेटी होने पर महिला को घर से निकाला
- ससुराल वालों पर करंट लगाने व बेटी की हत्या की कोशिश का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। दादरी कस्बे की महिला को बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) निवासी ससुराल वालों ने तीसरी बेटी के जन्म के 10 दिन बाद ही घर से निकाल दिया। बेटियों को साथ लेकर पहुंची महिला ने ससुराल वालों पर पूर्व में करंट लगाने व बड़ी बेटी की हत्या की कोशिश का आरोप लगाकर एसपी देहात से शिकायत की है। एसपी देहात ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
दादरी की चांद मस्जिद के पास रहने वाले इशाक की बेटी नगीना ने बताया कि उसका निकाह 27 मई 2013 को बल्लभगढ़ निवासी खुर्शीद से हुआ था। आरोप है कि नगीना के ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे। नगीना ने 40 दिन पहले तीसरी बेटी को जन्म दिया था। इसके 10 दिन बाद ही मारपीट कर ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। नगीना की बड़ी बेटी 3 साल, दूसरी बेटी डेढ़ साल की है। बेटे की चाह में पति और ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी का घर बचाने के लिए उन्होंने दामाद खुर्शीद को उसकी मनपसंद बाइक भी दिलवाई थी, लेकिन उसका व्यवहार नहीं बदला और अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। उन्होंने बताया कि खुर्शीद, नगीना के साथ मारपीट करते हुए हर महीने 12 हजार रुपये मायके से लाने की मांग करने लगा। शादी में थोड़े बहुत आभूषण बेटी को दिए थे, वो सभी बेच दिए। इस संबंध में एसपी देहात आशीष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पीड़ित महिला को दादरी कोतवाली भेजा गया है। ससुराल पक्ष को बुलाकर पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।