फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बीमार गाय को हटाने को लेकर कल्याणपुरी में बवाल,आधा दर्जन जख्मी

बीमार गाय को हटाने को लेकर कल्याणपुरी में बवाल,आधा दर्जन जख्मी

Sat, 11 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बीमार गाय को हटाने को लेकर कल्याणपुरी में बवाल,आधा दर्जन जख्मी

विज्ञापन
बीमार गाय सड़क से हटाने को कहने पर बवाल
पशु पालकों और स्थानीय लोगों में पथराव, 12 जख्मी
घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात, हालात फिलहाल काबू

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । स्वतंत्रता दिवस से ठीक चार दिन कल्याणपुरी इलाके में बीमार गाय को सड़क से हटाने को लेकर खूब बवाल हुआ। दो पक्षों में हुए पथराव में छह लोग घायल हो गए। जख्मी लोगों को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, इलाज के बाद जैसे ही लोग अपने-अपने घर पहुंचे दोबारा दंगा भड़क गया। कुछ लोगों ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ भी शुरू कर दी। कल्याणपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर करीब दर्जन भर लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक, बवाल खिचड़ीपुर, फर्नीचर मार्केट के पास हुआ। यहां कई गौशाला है। शनिवार दोपहर के समय गौशाला के पास एक गाय बीमार हालत में सड़क पर पड़ी हुई थी। गाय की हालत देखकर कुछ लोग वहां इकट्ठा हो गए। इन लोगों ने गौशाला वालों से गाय का इलाज कराने और उसे वहां से हटाने के लिए कहा। इस पर गौशाला में काम करने वाले पशु पालकों ने कहा कि गाय उनकी नही है और वह उसे नहीं हटाएंगे। इस बात पर स्थानीय भड़क गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा और पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। घायलों को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

इधर इलाज कराकर कुछ लोग वापस आए तो दोनों पक्षों के बीच दुबारा झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हालात को काबू कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। हालांकि, घटना के बाद पुलिस के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बलों को वहां पर तैनात कर दिया गया है। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बवाल करने वालों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed