फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लाजपत नगर में हुई सड़क हादसे में एक मौत

लाजपत नगर में हुई सड़क हादसे में एक मौत

Sat, 11 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
लाजपत नगर में हुई सड़क हादसे में एक मौत
लाजपत नगर में सड़क
विज्ञापन

हादसे में एक की मौत
- तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
- हल्दीराम के नजदीक टाटा सफारी डिवाइडर फांदकर टेंपो से टकराई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लाजपत नगर थाना इलाके में रिंग रोड पर शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। लाजपत नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि ये हादसा शुक्रवार रात करीब 3.50 बजे रिंग रोड पर हल्दीराम के सामने हुआ। आश्रम से एम्स की तरफ जा रही टाटा सफारी डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर को फांदते हुए टाटा सफारी विपरीत कैरिज्वे पर पहुंच गई और टेंपो से टकरा गई। टेंपो एम्स की तरफ से आश्रम की तरफ जा रहा था। सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने संगम विहार निवासी धर्मेंद्र (29) को मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र टाटा सफारी में बैठा हुआ था। देवली निवासी प्रवीण सिंघल और पनवीर घायल हो गए। इसके अलावा टेंपो चालक हुकुमदेव यादव भी घायल हो गया। ये तीनों ही बयान देने की हालत में नहीं हैं। लाजपत नगर थाना पुलिस घायलों के ठीक होने का इंतजार कर रही है, ताकि उनका बयान लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed