फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   रोडरेज में बीएसईएस कार चालक के सिंर में घोंप दी चाबी,गंभीर

रोडरेज में बीएसईएस कार चालक के सिंर में घोंप दी चाबी,गंभीर

Wed, 01 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
रोडरेज में बीएसईएस कार चालक के सिंर में घोंप दी चाबी,गंभीर
कार चालक के सिर में घोंपी चाबी,गंभीर
विज्ञापन


नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में मंगलवार शाम कार सवार युवकों ने बीएसईएस कार चालक के सिर में कार की चाबी घोंप कर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस को राहगीरों ने कार का नंबर बताया। इसके अधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित नेत्रपाल परिवार के साथ शिव विहार, करावल नगर में रहता है। वह बीएसईएस में इको कार चलाता है। उसकी तैनाती गोकुलपुर स्थित बीएसईएस कार्यालय में है। मंगलवार शाम को वह कार लेकर दफ्तर लौट रहा था। इस बीच वजीराबाद रोड पर ब्रजपुरी यू-टर्न गलत दिशा से आ रहे कुछ लड़कों ने उसे रोक लिया। वह कार गलत चलाने की बात कर उससे झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन

इस बीच आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बाद नेत्रपाल अपने दफ्तर की ओर बढ़ गया, जहां पहुंचने से पहले ही आरोपियों ने ओवरटेक कर उसकी कार को रोक लिया। आरोपियों ने नेत्रपाल की कार से चाबी निकालकर उसके सिर में घोंप दी। घायल नेत्रपाल दर्द से चिल्लाने लगा तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed