फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान

शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान

Mon, 30 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान
शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर खुद को गोली मारकर दी जान
विज्ञापन

- लड़की के घर पहुंचकर दिया घटना को अंजाम, नहीं मिला सुसाइड नोट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । विजय विहार इलाके में शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से परेशान युवक ने लड़की के घर पर खुद को गोली मार ली। युवक की शिनाख्त नवीन(26) के रूप में हुई है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। शुरूआती जांच में पता चला है कि मृतक लड़की से एक तरफा प्यार करता था और शादी करने का दबाव बना रहा था।

पुलिस के अनुसार, नवीन परिजनों के साथ सुल्तानपुरी इलाके में रहता था। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। नवीन विजय विहार में रहने वाली एक लड़की से एक तरफा प्यार करता था। सोमवार करीब पौने पांच बजे नवीन लड़की के घर पहुंचा और लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लड़की और उसके परिवार वालों ने शादी से इंकार कर दिया। इससे आहत नवीन ने पिस्टल निकालकर कनपटी में गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नवीन को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। नवीन के पास से एक पिस्टल बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि हथियार अवैध है। पुलिस लड़की के परिवार वाले और नवीन के परिवार वालों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed