फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   झगड़े में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम...

झगड़े में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम...

Sat, 28 Jul 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
झगड़े में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम...
दोस्त को बचाने के चक्कर में गंवाई जान
विज्ञापन

नई दिल्ली। कल्याणपुरी इलाके में झगड़े के दौरान घायल हुए युवक आकाश (22) की शुक्रवार शाम इलाज के दौरान एलबीएस अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। दरअसल, आकाश अपने दोस्त नफीस को बचाने के चक्कर में घायल हो गया था। नफीस और राशिद नामक युवक आपस में दोस्त थे। कुछ समय पूर्व राशिद एक मामले में जेल चला गया। इस बीच नफीस ने राशिद की पत्नी से शादी कर ली। जेल से आने के बाद जब राशिद को पता चला तो उसने नफीस को सबक सिखाने की ठानी। रविवार को राशिद ने नफीस पर हमला किया। उस समय आकाश नफीस के साथ था। हमले में आकाश ने नफीस का बचाव किया, जिसमें वह घायल हो गया। एलबीएस अस्पताल में इलाज के लिए उसे भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ब्यूरो

----
बदमाश गिरफ्तार, 12 लाख रुपये बरामद
नई दिल्ली। शाहदरा जिला पुलिस ने कुख्यात लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि गुप्ता (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी से लूटपाट की छह वारदातें सुलझाने का दावा किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 12 लाख रुपये और एक बाइक बरामद की है। फर्श बाजार में आरोपी ने 14 अक्तूबर 2017 को कारोबारी से 6.50 लाख रुपये लूट लिए थे। इसके अलावा उसने साथियों के साथ मिलकर रानीबाग में सात लाख और नेताजी सुभाष प्लेस से 20 लाख रुपये लूटे थे। शाहदरा जिला पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed