फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जारचा क्षेत्र में जगह-जगह खुले है अवैध मिनी पैट्रोल पंप

जारचा क्षेत्र में जगह-जगह खुले है अवैध मिनी पैट्रोल पंप

Fri, 27 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
जारचा क्षेत्र में जगह-जगह खुले है अवैध मिनी पैट्रोल पंप
खुलेआम दुकानों में बिक रहा पेट्रोल
विज्ञापन


या
जगह-जगह खुले अवैध मिनी पेट्रोल पंप
पेट्रोल पंप संचालकों से साठगांठ कर धड़ल्ले से चल रहा धंधा
भंडारण से हादसे की आशंका, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
जारचा। पेट्रोल पंप संचालकों से साठगांठ कर जारचा के आसपास के गांवों में अवैध रूप से दुकानों में पेट्रोल बेचने का मामला सामना आया है। वहीं, भारी मात्रा में पेट्रोल के भंडारण से हादसे की आशंका बना रहती है। बता दें कि पहले भी रसूलपुर गांव में एक घर के अंदर पेट्रोल के भंडारण में ब्लास्ट होने की वजह से छह लोगों की मौत हो गई थी। जारचा बस स्टैंड पर दो जगह, उपरालसी, खटाना, ततारपुर मोड़, सीदीपुर मोड़, ऊंचा अमीरपुर मोड़, रसूलपुर, बिसाहड़ा, आदि जगहों पर खुलेआम पेट्रोल बेचा जा रहा है। कई दुकानदार डीजल बिक्री के लाइसेंस बनवाकर भी यह धंधा कर रहे हैं। पेट्रोल अति ज्वलनशील पदार्थ होता है। जिसका प्रयोग करने व बिक्री में सुरक्षा उपकरण का होना बेहद जरूरी है। इनके पास कोई अग्निशमन यंत्र नहीं होता है। दुकानदार पेट्रोल पंप से कैन और ड्रमों में पेट्रोल ले जाते हैं। जिसे एकत्र कर बाद में बेचा जाता है। कई बार ग्रामीणों ने आपूर्ति विभाग के शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे पेट्रोल बिक्री करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ये दुकानदार एक लीटर पेट्रोल 90 रुपये में देते हैं। जबकि पेट्रोल का दाम 75 रुपये है। दुकानदार सीधे सीधे 15 रुपये का लाभ कमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed