फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नामी दवाई की कंपनी में महिला प्रबंधक से करते थे सीनियर छेड़छाड़

नामी दवाई की कंपनी में महिला प्रबंधक से करते थे सीनियर छेड़छाड़

Sat, 21 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
नामी दवाई की कंपनी में महिला प्रबंधक से करते थे सीनियर छेड़छाड़
गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन


नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर महिला मैनेजर से छेड़छाड़
नई दिल्ली। पांडव नगर पुलिस ने दवा कंपनी की महिला मैनेजर से छेड़छाड़ किए जाने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दो सीनियर मैनेजर नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर दो साल से छेड़छाड़ कर रहे थे। बात जब हद से ज्यादा बढ़ी, तो पीड़िता ने परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद पांडव नगर थाने में लिखित शिकायत दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ गाजियाबाद में रहती है। वह दवा कंपनी में क्षेत्रीय प्रबंधक है। इसी कंपनी में गौरव पवार व सरफराज अहमद सीनियर मैनेजर हैं। आरोप है कि दो साल से दोनों पीड़िता से छेड़छाड़ कर रहे थे। विरोध करने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी देते थे। शुरुआत में तो पीड़िता ने डर से शिकायत नहीं की। बाद में बात बढ़ी, तो उसने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद दोनों आरोपी गाली-गलौच भी करने लगे। परेशान होकर बुधवार को पीड़िता ने परिवार को सारी बात बताई। ब्यूरो
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed