फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गाजीपुर में सड़क हादसे में बीटेक के छात्र की मौत

गाजीपुर में सड़क हादसे में बीटेक के छात्र की मौत

Tue, 17 Jul 2018 09:44 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर में सड़क हादसे में बीटेक के छात्र की मौत
सड़क हादसे में बीटेक के छात्र की मौत
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, मामला दर्ज, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में मंगलवार दोपहर बीटेक के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अभिषेक बार्ष्णेय (19) के रूप में हुई है। अभिषेक स्कूटी से किसी काम से जा रहा था। इस बीच अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। गाजीपुर थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से जांच कर रही है। साथ ही अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि संतुलन बिगड़ने की वजह से अभिषेक हादसे का शिकार हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, अभिषेक परिवार के साथ डी-200/ए न्यू अशोक नगर में रहता था। परिवार में पिता फूलचंद, मां व अन्य सदस्य हैं। वह महाराजा अग्रसेन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, आईपीयू में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। पिता एनडीएमसी में एई हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे अभिषेक स्कूटी लेकर किसी काम से बाहर निकला। गाजीपुर श्मशान घाट के सामने अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद अभिषेक सड़क पर गिर गया। उसे गंभीर चोट लगी। गंभीर हालत में उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed