फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   झपटमार के लिए 146 पुलिसकर्मियों का बिछाया गया जाल

झपटमार के लिए 146 पुलिसकर्मियों का बिछाया गया जाल

Tue, 17 Jul 2018 09:44 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
झपटमार के लिए 146 पुलिसकर्मियों का बिछाया गया जाल

विज्ञापन
झपटमार के लिए 146 पुलिसकर्मियों का बिछाया गया जाल
-पुलिस ने शातिर झपटमार को मुठभेड़ के बाद दबोचा
- हथियार लेकर साथी के साथ करता था झपटमारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एक झपटमार ने साथी के साथ दक्षिण जिले के पांच थानों की पुलिस की नाक में दम कर रखा था। आरोपी हथियार के बल पर साथी के साथ झपटमारी कर रहा था। झपटमार व उसके साथी को दबोचने के लिए दक्षिण जिले के करीब 146 पुलिसकर्मियों को जाल बिछाया गया और आखिरकार मुठभेड़ के साथ झपटमार को दबोच लिया, जबकि आरोपी का साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल व दो कारतूस बरामद किया है।
दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार पिछले कुछ महीनों से दक्षिण जिले में चेन झपटमारी की वारदातों की बाढ़ सी आ गई थी। झपटमारी की पहली घटना तीन मार्च, 2018 को शिवालिक मार्केट, सेक्टर-एक, पुष्प विहार साकेत में महिला शांति सरोज के साथ हुई थी। अपाची बाइक पर सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पांच थानों के इलाके में मालवीय नगर, साकेत, नेबसराय, महरौली और फतेहपुरबेरी में ताबड़-तोड़ कई वारदात हुई थीं। सभी वारदातों की जांच में व सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर ये बात सामने आई है कि सभी जगह अपाची बाइक सवार बदमाश ही वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ये भारी चेन पहनने वाले पुरुष को टारगेट करते थे। ये सुबह के समय बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाते थे। आरोपी सुबह के समय ही वारदात करते थे। आरोपी वारदात करते समय एक ही रूट से आते-जाते थे।
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया आरोपी
इन बदमाशों को अपाची बाइक पर महरौली थानाध्यक्ष अतुल कुमार की टीम ने छतरपुर इलाके में 11 जुलाई को रात आठ बजे ट्रेस कर लिया था। इससे पहले बदमाशों ने करिप्पा मार्ग, नेबसराय थाना इलाके में वारदात को अंजाम दिया था। ये सूचना व्हाट्सऐप ग्रुप में शेयर की गई थी। महरौली पुलिस ने इस बदमाशों को घेरा तो एक बदमाश ने एएसआई जितेन्द्र पर गोली चला दी। इससे एएसआई जितेन्द्र बाल-बाल बच गया। मगर एएसआई जितेन्द्र व सिपाही नवीन ने बाइक सवार एक बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विकास कुंज, लोनी, गाजियाबाद निवासी विनीत वर्मा के रूप में हुई। इसके साथी की पहचान अमित के रूप में हुई। ये हाल ही में पत्नी का इलाज कराने के लिए पेरोल पर जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed