फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गाजीपुर डेरी फॉर्म में दो मंजिला इमारत जमींदोज, चार लोग जख्मी

गाजीपुर डेरी फॉर्म में दो मंजिला इमारत जमींदोज, चार लोग जख्मी

Tue, 17 Jul 2018 09:44 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर डेरी फॉर्म में दो मंजिला इमारत जमींदोज, चार लोग जख्मी
गाजीपुर में दो मंजिला इमारत गिरी, चार लोग जख्मी
विज्ञापन

मलबे में दबकर 14 भैंस व अन्य पशु मरे, तीन को बचाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर डेरी फार्म में मंगलवार दोपहर दो मंजिला इमारत गिर गई। चार लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस की माने तो ग्राउंड फ्लोर पर डेरी फार्म था। यहां 17 गाय और भैंस थी। हादसे में 14 पशु मर गये। जबकि तीन को जिंदा बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल, गाजीपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों की पहचान अनीता (42) (मजदूर), रमेश कुमार (28), गंगाराम (53), अशोक यादव (40) (सभी डेरी कर्मचारी) के रूप में हुई है। रमेश की हालत बिगड़ने पर उसे जीटीबी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया है। घायलों से पूछताछ कर जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक, गली नंबर चार में रामपाल वर्मा का करीब 100 गज का मकान है। ग्राउंड फ्लोर किराए पर लेकर राजकुमार गुर्जर नाम का शख्स डेरी चलाता है। पहली मंजिल पर एक अन्य ने मकान किराये पर लेकर वहां शीशे काटने का कारखाना लगाया है। स्थानीय लोगों का कहना था कि मकान काफी पुराना और जर्जर है। रामपाल ने दोनों किरायेदारों से मकान खाली करवाकर दोबारा निर्माण को कहा था। बुधवार को दोनों मकान खाली करने वाले थे। हालांकि, मंगलवार को मकान अचानक भरभराकर गिर गया। दोनों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गये। उधर, मलबे में लोगों के दबे होने की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस, दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन, सिविल डिफेंस, कैट्स एंबुलेंस समेत अन्य बचाव दल पहुंचे। निगम देर शाम तक घटना स्थल से मलबा हटाने का कार्य कर रहा था। कुछ मरे पशुओं को निकाल लिया गया था। बाकी को निकालने का काम जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed