फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   न्यू उस्मानपुर में गोली चलाकर कारोबारी से 11 लाख की लूट

न्यू उस्मानपुर में गोली चलाकर कारोबारी से 11 लाख की लूट

Mon, 16 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
न्यू उस्मानपुर में गोली चलाकर कारोबारी से 11 लाख की लूट
कारोबारी से 11 लाख की लूट
विज्ञापन

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में सोमवार सुबह दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल (40) से 11 लाख रुपये लूट लिये। इसके बाद बदमाश गोली चलाते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ करतार नगर, न्यू उस्मानपुर इलाके में रहने वाले नरेंद्र अग्रवाल हैं। नरेंद्र नस्ले कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। सोमवार सुबह करीब 9 बजे नरेंद्र दफ्तर से एक बैग में रुपये लेकर भजनपुरा स्थित सेंट्रल बैंक में जमा कराने निकले थे। चौथे पुश्ते दो बाइकों पर सवार हेलमेट लगाए तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने बाइक से उतरकर नरेंद्र की कनपटी पर पिस्टल लगा दी। विरोध करने पर उसने हवा में गोली चलाई और नरेंद्र से बैग लिया। इसके बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed