{"_id":"5b4ce33c4f1c1b4f748b5298","slug":"153176556112-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली मारकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली मारकर दी जान
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली मारकर दी जान
-सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं, पुलिस परिवार वालों से कर रही है पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिलक नगर इलाके में सोमवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली से उड़ा लिया। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे खुदकुशी के कारणों का पता चल सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार पवन उर्फ बिट्टू(34) सपरिवार तिलक नगर में रहते थे। सोमवार सुबह पवन ने अपने कमरे में पिस्टल से खुद को कनपटी पर गोली मार ली। घटना के समय उसके बच्चे स्कूल गए हुए थे। जबकि परिवार के अन्य सदस्य अपने काम में लगे हुए थे। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन उसके कमरे में पहुंचे और पवन को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार वाले भी खुदकुशी के कारणों के बारे में कुछ भी कहने की स्थिति में नहंी हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि पवन ने जिस पिस्टल से गोली मारी है वह लाइसेंसी है या नहीं। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।