{"_id":"5b4ce06c4f1c1b49748b530e","slug":"153176484118-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींस के कारोबारी से बदमाश ने दो लाख की रंगदारी मांगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जींस के कारोबारी से बदमाश ने दो लाख की रंगदारी मांगी
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
कारोबारी से दो लाख की रंगदारी मांगी
नई दिल्ली। करोलबाग इलाके में जींस कारोबारी से रंगदारी मांगी गई है। फोन पर धमकी देने पर जब कारोबारी ने बदमाश को रुपये नहीं दिए, तो बदमाश ने उसके कार्यालय पर हमला कर दिया और 25 हजार रुपये व सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। साथ ही धमकी दी है कि दो लाख रुपये नहीं मिलने पर उसे जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित कारोबारी प्रदीप का जींस का कारोबार है। प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता है। उसका कार्यालय रैगरपुरा में है। 11 जुलाई को वह कार्यालय में था। इसी दौरान एक बदमाश कार्यालय में घुस गया और पिस्टल तान दी। बदमाश प्रदीप के गले से सोने की चेन और 25 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। पीड़ित कारोबारी ने बताया कि बदमाश कई महीनों से उसे फोन कर धमकी दे रहा था। वह उससे दो लाख रुपये की मांग कर रहा है। ब्यूरो